कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड संदलपुर के सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई एवं अधिक अधिक लाभार्थियों को आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई,जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुये महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारें में जागरूकता बढाने एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुये मु0 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाकों में वॉल पेंटिंग पोस्टर बैनर पंपलेट होल्डिंग आदि दर्शाने के संबंध में बताया गया। इस संबंध में सहायक लेखाकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन पर उनको 1098,181, 112 जैसे टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक किया गया तथा ग्राम स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम आयोजन हेतु समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पम्पलेट्स वितरित किये गये।
संविलयन विद्यालय संदलपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्वतंत्रता दिवस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा तिरंगा के तीनों रंगों के प्रतीकों के विषय में जानकारी दी गयी।इस मौके पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक,जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर स्पेशलिस्ट,सहायक लेखाकार सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बच्चे, आदि लोग उपस्थिति रहे।









