अमराहट, कानपुर देहात। थाना अमराहट क्षेत्र के जाफरपुर गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त को नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर हुए विवाद में धरम सिंह के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 8 अगस्त को कानपुर के हैलट अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने मुकदमे में धारा 103(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए 9 अगस्त को नामजद आरोपी कमलेश शुक्ला और वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।









