कानपुर देहात। जिले के एक शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 265वें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 57 चिकित्सकों और 128 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। कुल 1948 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।
मेले में 952 पुरुष, 728 महिलाएं और 268 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। 120 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 204 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जबकि मलेरिया और डेंगू की जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
इसके अलावा 197 बालिकाओं का HPV टीकाकरण किया गया और 44 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। सात संभावित क्षय रोगियों को चिन्हित किया गया, जबकि 12 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।









