कालपी (जालौन)। 2 दिन पूर्व सड़क पर रंगदारी से मोबाइल लेने की घटना पर दर्ज मुकदमे के तीन आरोपियों को चौकी प्रभारी ने 12 घंटे के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
गुरुवार के दिन ज्ञान भारती छौंक चौकी चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस सिपाही रंजीत पुलिस बल के साथ दर्ज मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वही मुख्यमंत्री की सूचना मिलते ही जोल्हूपुर मोड़ के समीप पहुंचकर परासन निवासी गण अभियुक्त सत्यम पुत्र कीरत सिंह सबी कुमार पुत्र लखन अहिरवार खेमचंद पुत्र सत्य दीन तीनों लोग मोड पर सड़क के किनारे खड़े होकर कहीं जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर कर आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया एवं दर्ज मुकदमे की संबंधित धाराओं में तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









