कालपी (जालौन)। एक ग्राम में आए दिन एक व्यक्ति शराब के नशे में झगड़ा कर माहौल को खराब करना महंगा पड़ा वही चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारतीय छौंक चौकी उप निरीक्षक दयाशंकर यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर निवासी हनुमंत पुत्र राम किशोर गांव वालों को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









