झमाझम बारिश से नाली नाला लबालब किसानों के चेहरे खिले

कालपी (जालौन)। गुरुवार को सुबह झमाझम बारिश से नगर तथा नगर के समीप ग्रामों में सड़के नाली नाला ताल तलैया लबालब होकर एक हुए सुबह से लगातार झमाझम बारिश होने से घर से लोगों का निकलना दुष्बार हो गया वही सरकारी कार्यालय में कर्मचारी विलंब से पहुंचे वर्षा के जरिए तहसील कालपी में सन्नाटा छाया हुआ नजर आया लगभग 11:30 बजे जब मौसम साफ हुआ तो लोगों का निकलना घर से प्रारंभ हुआ उक्त झमाझम बारिश से खरीब की फसल पर अमृत ऐसा पानी मिल गया जिससे किसानों के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं उक्त वर्षा से कई मकान पानी से टपकती हुए नजर आए इतना भी नहीं नगर के 25 मोहल्ले की सड़कों में वर्षा का पानी लबालब भरकर बह रहा था जिससे पूरी तरह से आवागमन अवरुद्ध था वर्षा जब बंद हुई लोगों ने राहत की सांस ली पूर्व की तरह लोग बाग अपने कार्यों में जुट गए एवं सरकारी कार्यालय अस्पताल अधिक में पूर्व की तरह कर्मचारी अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आए वहीं पर कुछ-कुछ फरियादी भी पहुंच कर अपने कार्यों को करने में लगे हुए थे वर्षा के बाद मौसम पूरी तरह से दिनभर साफ रहा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें