कालपी (जालौन)। 35 वर्षीय शिवकुमार पुत्र शमन लाल निवासी गोपाल नगर नौबस्ता कानपुर मंगलवार की देर शाम दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक बुरी तरह घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में 16 वर्षीय पायल पुत्री नंदराम निवासी छौंक 28 वर्षीय उषा देवी पत्नी कृपा शंकर निवासी छौक मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हुई पति ने घायल महिला किशोरी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायलों की अलग-अलग जांच की जांच दौरान एक घायल मरीज की गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार कर घायल शिवकुमार को जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष घायल महिला किशोरी घायल को स्वास्थ्य कर्मियों को लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














