कालपी (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जनपद आगमन पर स्थानीय भाजपा पार्टी के लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।
बुधवार की दोपहर के उपरांत युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का काफिला लखनऊ से चलकर जैसे ही बुंदेलखंड के प्रवेश द्वारा दुर्गा मंदिर चौराहे पर आया वही उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ उनके समक्ष पहुंचकर 21 फीट लंबी फूलों की माला मशीन में हाथ लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया स्वागत पाकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद हुए मौजूद पदाधिकारियो तथा कार्यकर्ताओं के दुख दर्द को जाना स्वागत करने वालों में अशोक बाजपेई नीरज सिंह मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार पूर्व महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौहान यतेंद्र सिंह उर्फ दीनू अमरदीप पांडे अश्वनी तिवारी संजय सोनकर देवेंद्र साहू धीरेंद्र साहू राजेंद्र साहू सभासद प्रतिनिधि लालू जाटव अंकित सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














