कालपी (जालौन)। नगर में कृषिका के खेत की बंधी तोड़कर झगड़ा करने की घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने पिता पुत्र हमलावर के खिलाफ जुर्म धारा 352 351(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना को जांच सौंपी।
नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासिनी कोशबी पत्नी उल्लास शुक्ला ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरे मोहल्ले के निवासी गण देवेंद्र पुत्र लल्लू लालू पुत्र होरीलाल समेत पिता पुत्र समेत दोनों ने 15 जुलाई को मेरे खेत के मेड पत्थर गड्ड़ी तोड़ दी जब मैं मना किया तो गाली गलौज कर झगड़ा पर आमादा हो गए वहीं घटना में शोरगुल सुनकर के लोग आ गए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













