कालपी (जालौन)। अलग-अलग ग्रामों में तीन लोग झगड़ा कर रहे थे तभी कालपी पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम गुढा खास निवासी मुलायम पुत्र लाखन सिंह पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम रायण दिबारा निवासी गण देशराज महेंद्र पुत्रगण गया प्रसाद समेत दोनों भाई आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












