कालपी (जालौन)। तहसीलदार एवं न्यायिक तहसीलदारों की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लेखपालों की मौजूदगी में साप्ताहिक बैठक आयोजित कर निर्देश दिए गए।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक पर उप जिला अधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद लेखपालों से अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा की जिन लेखपालों के पास हदबदी पहले लंबित चल रही है तथा हदबंदी सुधा पहले जिनके पास लंबित है एवं कुरा बटवारा आदि राजस्व संबंधित कार्यलंबित चल रहे हैं वह लेखपाल अपनी भलाई चाहते हैं तो राजस्व निरीक्षक को साथ में ले जाकर कृषकों की नाप कर तथा पत्थर गडड़ी कर लंबित मामले सत प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए इस कार्य को अभियान चलाकर लंबित मामलों को राजस्व निरीक्षक एवं समस्त लेखपालसत प्रतिशत करें उन्होंने किसी लेखपाल के पास राजस्व संबंधित मामले लंबित पड़े हैं वह उक्त मामलों को शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें वहीं मौजूद संग्रह अमीनो के जमकर पेच कसते हुए कहा कि वसूली अभियान चलाकर बकाया दारों दरवाजे पहुंचकर वसूली कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए इन कार्यों में किसी भी कर्मचारी ने हीला हवाली की तो मैं किसी की बहाने बाजी को बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में मुझे कार्य शीघ्र करने वाला कर्मचारी ही तहसील कालपी का सच्चा हितैषी होगा तहसीलदार अभिनव तिवारी ने कहां कि आपकी साप्ताहिक बैठक में कार्य के प्रति सदैव रोना ही रहता है इस बैठक में एसडीएम के द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उन निर्देशों का कड़ाई से पालन कर अपने कार्यों के प्रति खरे उतरने के निर्देश दिए बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में शिवमंगल पाठक छविनाथ सिंह पाल जयवीर सिंह पाल विभा विद्यासागर प्रिया सिंह चौहान पल्लवी श्रीवास्तव जितेंद्र राजपूत राहुल कुमार अभिषेक अमित यादव आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











