कालपी (जालौन)। मंगलवार को दोपहर 19 वर्षीय युवक विद्युत की करंट चपेट पर आकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।
खबर के अनुसार ग्राम गढ़गुवा निवासी एवं तहसील कालपी अर्दली कर्मचारी जय सिंह का पुत्र बृजेंद्र सिंह अपने ग्राम घर में पूर्व की तरह था तभी विद्युत उपकरणों की वजह से करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से मरणासन्न में पहुंचा घटना की सूचना पाकर आए हुए पिता परिजनों ने करंट से झुलसे हुए लड़के को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने मरीज के शरीर परीक्षण कर जांच की उसी समय उन्होंने युवक को मृत घोषित कर सूचना कोतवाली कालपी पुलिस को कार्यवाही करने के लिए दी वहीं सूचना पाकर उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला पुलिस बल के साथ सीएचसी कालपी में पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय उरई पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











