कालपी (जालौन)। एक ग्राम में पौन महीना पूर्व महिला के घर में घुसकर मारपीट घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली कालपी तथा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई फिर भी मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआ कालपी पुलिस जांच का बहाना कर पीड़िता की कार्यवाही में खाना पूर्ति की जा रही है।
ग्राम निवाड़ी निवासिनी निशा नाज पत्नी रहमत ने एसपी से मिलने के उपरांत मंगलवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दुबारा देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी दिनांक 12-07-2026 को लगभग समय 10 बजे सुबह अपने घर के पास लगे सरकारी हेड पंप से पानी भरने गई थी कि तभी उक्त गांव के निवासी गण कमलेश यादव पुत्र बट्टू यादव एवं हरेंद्र सिंह पुत्र श्यामलाल आई और प्रार्थिनी को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे प्रार्थिनी को बुरी नीयत से पकड़ने को दौड़े प्रार्थिनी चीखते हुए घर की ओर दौड़ी तो उपरोक्त हमलावर एवं अन्य दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिनी के पीछे दौड़ते हुए घर में घुस आए और प्रार्थिनी को मारने पीटने लगे प्रार्थिनी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थिनी का पति दुकान से सामान लेकर आ रहा था उन्होंने जैसे ही आवाज सुनी भाग कर आए और जब प्रार्थिनी को बचाने की कोशिश की तो गंदी गंदी गालियां देते हुए प्रार्थिनी के पति से भी मारपीट करने लगे प्रार्थिनी के पति की आवाज सुनकर गांव का रहने वाला रामू पुत्र राम बहादुर एवं समीम पुत्र जहूर बेग निवासी राजपुर कानपुर देहात जो प्रार्थिनी को लेने आया था उक्त लोगों ने प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के पति को बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए जिस समय यह घटना हुई गांव के कई लोगों ने देखा है मुल्जिमान दबंग व राजनीतिक व्यक्ति हैं जिनके प्रभाव में छौंक चौकी की पुलिस है तो प्राथिनी को ही उल्टा धमका रही है कि अपनी शिकायत वापस लेने का दवा बन रही है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











