अस्पताल में मरीजों के हित मे सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखें-विनय कुमार मौर्य

कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी ने अचानक सीएचसी कालपी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आने वाले मरीजों का तत्परता से लगकर इलाज करने के निर्देश दिए।
मंगलवार के दिन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में अचानक पहुंचे अस्पताल में मौजूद अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया ने स्टाफ के साथ स्वागत किया इसके उपरांत एसडीएम ने अधीक्षक के साथ अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य पटलो का बारीकी से निरीक्षण कर प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने पूरे अस्पताल में चारों तरफ भ्रमण कर जायजा लिया तथा बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए उन्होंने दवा कक्ष का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सरकार से प्राप्त दवाइयां को आने वाले मरीजों को समय से वितरण करने के निर्देश दिए उन्होंने आयुष्मान पटल में मौजूद आकाश साहू से निर्देश देते हुए कहा कि जो मरीज पात्र हो ऐसे मरीजों के तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा आयुष्मान कार्ड में जो गलतियां हैं उन गलतियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए उन्होंने मौजूद अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि आने वाले मरीजों का तत्परता से इलाज कर स्वस्थ करने में सदैव अग्रसर रहें जिससे सर्वाधिक पुण्य प्राप्त होता है उन्होंने मौजूद मरीज से पूछताछ कर स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की मरीज के इलाज में किसी भी चिकित्सक ने लापरवाही की ऐसे चिकित्सक की खैर नहीं होगी उन्होंने पैथोलॉजी भवन में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान आने वाले मरीज की जांच कर समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने भ्रमण दौरान अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर खुश हुए इसके उपरांत तहसील के घायल हुए दोनों कर्मचारियों को जाकर जायजा लेकर हाल-चाल जाना निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख दंत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित सिंह नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गरिमा सचान चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट अशोक कुमार फार्मासिस्ट विनोद सचान हरचरण राम सजीवन गुप्ता प्रदीप कुमार मोहिनी त्रिपाठी सतीश चंद्र ममता सिंह किरण राठौर संतोष सोनी गया प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें