कानपुर देहात। कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 5 जनवरी 2026 को घर से बिना बताए चली गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। विवेचना में शेरा उर्फ शिव (22), निवासी मुंडेरा, थाना बरौर का नाम सामने आया।
मंगलपुर पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को आरोपी को चक्केपुरवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है।











