कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 247 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में 4 अगस्त 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











