अपना उद्देश्य लेकर नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अच्छे मुकाम पर पहुंचे-अनूप मल्होत्रा

विद्यालय में नन्हे मुन्ने छात्र गुरुओं के निर्देश का पालन तथा पुरुषोत्तम दास टंडन के मार्ग निर्देशन पर चलने पर सदैव अग्रसर रहें-जय खत्री

कालपी (जालौन) शनिवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ एवं नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में जयंती समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।
शनिवार को सदर बाजार स्थित मोती चंद्र विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह मे मुख्य अतिथि कर्नल अनूप मल्होत्रा ने मौजूद नन्हे मुन्ने बच्चों से कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के पहले उद्देश्य लेकर शिक्षा ग्रहण कर सफलता हासिल करें जिससे विद्यालय तथा मां पिता का नाम रोशन होगा विशिष्ट अतिथि हर्षित खन्ना ने बच्चों से कहा की मोबाइल में सिर्फ ज्ञान की जो बातें आए उसको कम समय में अध्ययन करें तथा विद्यालय में अनुशासित होकर गुरुओं के निर्देश पर खरे उतरकर अपनी शिक्षा को ग्रहण करें तभी ऊंचाइयों में छात्र-छात्राओं को कोई नहीं रोक सकता है समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक जय खत्री ने मौजूद बच्चों से कहां कि गुरुओं की दी गई शिक्षा को ध्यान में रखकर सर्वाधिक अध्ययन करें जिससे सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अगले कक्षा में जाने के लिए स्वत: अग्रसर रहे परसोत्तम दास टंडन जयंती के मार्ग निर्देशन पर चलने हेतु निर्देश दिए उन्होंने परसोत्तम दास टंडन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनको भारत रत्न की उपाधि प्राप्त हुई थी वह राज्यसभा सांसद एवं सांसद पद पर रहने की बात कही विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी रायकवार ने आए हुए अतिथियों एवं स्टाफ छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट कर अभिवादन किया जयंती समारोह का संचालन कुमारी सानया ने किया कार्यक्रम के पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पुरुषोत्तम दास टंडन एवं मोतीचंद वर्मा की प्रतिमाओं में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की विद्यालय की छात्रा ऐसारा आयशा हनु आलिया याहिरा आदि ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किये एव नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध किया उपस्थित लोगों में हरिश कुमार सीमा धवन सपना शुक्ला ऋतुराज अंशुल सुषमा बिश्नोई ममता शर्मा कोमल शिरीन अकाशा दीक्षित स्नेहा गुप्ता आदि एवं नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें