कालपी (जालौन) अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति तथा अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस सकुशल तरीके से संपन्न हुआ वही कुल 33 फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा को सुना कर शिकायतों को निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई मौके में आधा दर्जन से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम राजीव राय ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार सरकारी भवनो एव विभाग की सरकारी जमीन अभिलेखों में दर्ज करने के लिए तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई थी वह तारीख सरकार ने बढ़ाते हुए अब 15 अगस्त तक हर हाल में सभी विभाग के जिम्मेदार अभिलेखों को तहसील में प्रस्तुत कर अभिलेखों में सरकारी जमीन को दर्ज करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने विभाग के जिम्मेदारों से कड़े शब्दों में कहा कि जो आज शिकायते फरियादियों के द्वारा प्राप्त हुई है उन शिकायतों को मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें शिकायतों के निस्तारण में किसी भी हीला हवाली को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने सभी विभाग के जिम्मेदारों से कहा कि समाधान दिवस में आए हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारी तहसील की पटल से आज प्राप्त कर समय से निस्तरण कर जांच आख्या सहित तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए फरियादियों में ग्राम बड़ा गांव निवासी गण रामसेवक चेतराम भोजा मोहनलाल रमेश आदि लोगों ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि वर्ष 2007 में हम लोगों के पट्टे स्वीकृत हुए थे उन पट्टो में दबंग लोग कब्जा किए हुए हैं कब्जा हटवा कर हम लोगों को नाप कराकर पट्टे उपलब्ध कराये जाने की मांग की कुरहना आलमगीर निवासी महेंद्र पुत्र श्यामलाल ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि विपक्षी कृषक चक रोड पर कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं उक्त चक्करोड के अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की ग्राम महेवा निवासी गण तकदीर सिंह अरुण सिंह प्रमोद सिंह राजू सिंह देवेंद्र सिंह आदि लोगों ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि चक्क रोड में दबंग कृषक अवैध रूप से कब्जा कर आवागमन को पूरी तरह अवरुद्ध किया है उक्त चक्करोड को खोले जाने की मांग की आदि फरियादियों ने 33 शिकायतें प्रस्तुत की वही सात शिकायतों का निस्तारण किया गया मौके में तहसीलदार अभिनव तिवारी सीओ राजेश कमल अग्निशमन सीओ अरविंद कुमार सिंह नायब तहसीलदार मुकेश कुमार नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह पालिका आर आई अजीत कुमार सिंह जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र जल निगम से सिद्धनाथ त्रिपाठी महेवा ब्लाक से वीडियो पंचायत हरेंद्र सिंह कदौरा ब्लाक से एडियो कोऑपरेटिव द्वारका प्रसाद गुप्ता कोतवाली कालपी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह प्रमोद द्विवेदी राजेंद्र सोनी सुरेश रामचंद्र।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









