कालपी (जालौन) भारतीय किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ समाधान दिवस पर उप जिला अधिकारी को किसानो से युक्त समस्या का पांच सूत्री ज्ञापन सौंप कर निस्तारण किए जाने की गुहार लगाई।
शनिवार को तहसील सभागार में भारतीय किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि कई ग्रामों में अन्ना जानवर भ्रमण कर खरीब की फसल को चाट कर बर्बाद कर रहे हैं अन्ना जानवरों को गौशाला में भिजवाए जाने की मांग की साथ में कम वोल्टेज आने पर किसानों के नलकूप नहीं चल रहे हैं वोल्टेज की क्षमता बढ़ाई जाने की मांग थी साथ में उन्होंने कहा कि जनपद में कई जगह मूंग खरीद केंद्र खोले गए हैं मंडी कालपी तथा परासन मूंग केंद्र खोले जाए जिससे किसान अपनी मूंग बेच सके आदि समस्याओं को अवगत कराते हुए निस्तारण किए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सिंह कामता अरविंद विनोद आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









