प्रातः दस बजे शहीद पार्क में झंडारोहण अपरान्ह तीन बजे स्वतंत्रा संग्राम सेनानी आश्रित सम्मान समारोह

 

कालपी (जालौन) शनिवार को कालपी प्रेस क्लब कालपी की आवश्यक बैठक क्लब के पत्रकार साथी व्यास भूमि के प्रधान सम्पादक डाक्टर विवेक निगम के रावगंज स्थित आवास पर वरिष्ठ पत्रकार आर एन शुक्ला की अध्यक्षता में मम्पन्न हुई।
बैठक में 80 वें स्वतंत्रा दिवस शनिवार 15अगस्त को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि क्लब के द्वारा गणतंत्र दिवस की भांति स्वतंत्रा दिवस पर नगर के तहसील प्रांगण में स्थित शहीद पार्क में प्रात 10बजे झंडारोहण किया जाएगा । जिसमें क्लब के समस्त पदाधिकारी और सदस्य पत्रकार बन्धु ओं की उपस्थिति अनिवार्य है। वही नगर के टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में अपरान्ह 3बजे से स्वतंत्रा दिवस समारोह का आयोजन होगा जिसमे प्रमुख रुप से स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के आश्रित को सम्मानित करने तथादेश की आजादी के 80 वर्ष होने के उपलक्ष्य में देश में हुए सतत विकास औल.वर्तमान में देश को विकसित राष्ट्र के निर्माण में जनप्रतिनिधियों सरकारी अधिकारियों और मीडिया की आवश्यक भूमिका पर प्रबुद्ध जनों अधिकारी गणों और जन प्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा।
उक्त कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र सिंह चौहान व सहयोगी माननीय संरक्षक गण होंगे । कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सभी पत्रकार साथी पूर्ण सहयोग करेंगे । कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक की सूचना जल्द अधिकारी ग्रुप में डाल दी जाएगी।
आज की बैठक में प्रमुख रुप से क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी हरिश्चंद्र दीक्षित (बापू)ब्रजेन्द्र सिंह ज्ञानेंद्र मिश्रा मनोज पाण्डेय अनिल बाजपेई आर एन शुक्ला सर्वेश शर्मा डॉक्टर विवेक निगम शिवांग शुक्ला योगेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन महामंत्री पवन दीप निषादने किया।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें