धर्मगढ़ बाबा मंदिर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीएम-एएसपी ने लिया जायजा

कानपुर देहात। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी अमित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने रसूलाबाद क्षेत्र स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सुचारु यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें