जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी

 

अधिकाधिक पात्र छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर दिया जाएगा जोर

समय रहते करें ऑनलाइन आवेदन : प्रधानाचार्य

कानपुर देहात। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जलालपुर नागिन, कानपुर देहात के प्रधानाचार्य ने अवगत कराया है कि नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), नोएडा एवं क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 07 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित थी, जिसे विद्यार्थियों के हित में बढ़ाकर 07 अगस्त, 2026 कर दिया गया है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा का लाभ उठा सकें।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। साथ ही जनपद के समस्त विद्यालयों एवं संबंधित विभागों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें