जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ अध्यक्षों को मजबूत करने पर दिया गया जोर

 

माती (कानपुर देहात)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, माती में शनिवार को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद भर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का पात्र है और संगठन में सभी को बराबर महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची को मजबूत करने, नए वोट बनवाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर बूथ को जीतना आवश्यक है।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया, लेकिन सरकार आज भी युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ नेताओं को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त किया जाएगा तथा अधिक से अधिक मतदाता जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों का सम्मान पार्टी की प्राथमिकता है और मजबूत बूथ संगठन ही चुनाव में जीत की कुंजी है।

बैठक में जॉन इंचार्ज काशिफ खान, प्रदेश सचिव शेखू खान, पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, रमेश चंद शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नसरुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार इंजीनियर, तुलाराम कोरी, रमेश यादव, कल्लू यादव, अमर सिंह पाल, आरिफ खान, सेक्टर प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर, रामगोपाल यादव, आशा देवी, रामजी शास्त्री, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष वीरू कुशवाहा सहित विधानसभा सिकंदरा प्रभारी मानसिंह मास्टर साहब बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें