मूसानगर में पुलिस मुठभेड़, ऑटो लूटकांड का खुलासा; दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

कानपुर देहात। थाना मूसानगर पुलिस ने 25 जुलाई को हुई ऑटो लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटे गए ऑटो चालक का टूटा मोबाइल, आधार कार्ड और ऑटो की आरसी की छायाप्रति बरामद हुई। लूटा गया ऑटो भी पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अतबलपुर तिराहे के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हिमांशु यादव निवासी सरौटा प्रथम, थाना मूसानगर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी शुभम निवासी चकचालपुर, थाना भोगनीपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने 25 जुलाई की ऑटो लूट की वारदात स्वीकार की और बताया कि वे एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट के मुकदमे के अलावा पुलिस पर फायरिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें