जिला न्यायालय माती में एंटी-सैबोटाज चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

कानपुर देहात। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय माती परिसर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एंटी-सैबोटाज चेक टीम और पुलिस बल ने न्यायालय के मुख्य गेट एवं पूरे परिसर में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की सघन जांच की।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पूरी सतर्कता के साथ चेकिंग अभियान संचालित किया। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर इस प्रकार की सुरक्षा जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें