कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।









