कांवड़ यात्रा को लेकर कानपुर देहात में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कानपुर देहात। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 2 अगस्त (रात 8 बजे) से 3 अगस्त (रात 12 बजे) तक लागू रहेगा। इसके अलावा 9 से 11 अगस्त, 16 से 17 अगस्त और 23 से 24 अगस्त तक भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
डायवर्जन के तहत कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया और जालौन की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं, शिवली, मैथा, रसूलाबाद, भोगनीपुर, रूरा, झींझक और रनियां मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय तक प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।
पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और आम नागरिकों से जारी रूट प्लान का पालन करने की अपील की है। किसी भी असुविधा की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम 9454417452 और 8707083336 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सभी वाहन चालकों से एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने की अपील की गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें