कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में बुधवार को जनपद भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 303 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









