कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

इसी क्रम में कानपुर देहात के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें