कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनका न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।









