भोगनीपुर में दंपत्ति लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हांसेमऊ में दंपत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एसपी बाइक तथा एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को हुई लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। 28/29 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर देवीपुर-मलासा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक उर्फ चिप्पा (23 वर्ष) निवासी हारामऊ डेरा, थाना भोगनीपुर के रूप में हुई है। वहीं उसका फरार साथी सचिन निवासी रनियां डेरा बताया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट, पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें