कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक कर अकबरपुर, रनियां, गजनेर, सिकंदरा और मंगलपुर थानों के विवेचकों की लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने चार्जशीट समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने, शिकायतों एवं अन्य प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। वहीं चौकी और हल्का प्रभारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की सघन चेकिंग तथा नियमित पैदल गश्त करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग और त्वरित विवेचना से अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।









