जिलाधिकारी ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टाॅप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन(1098), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टाॅप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन(1098), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी तथा समस्त योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य पोर्टल पर जनपद के खोये-पाये बच्चों का डाटा अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाना सुनिश्चित करें, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम तथा बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों से संबंधित मामलों में पीड़ित/पीड़िताओं को लाभार्थी परक योजनाओं से जोड़े जाने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के साथ पत्राचार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत प्रथम और द्वितीय श्रेणी में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा पंचम और षष्ठम श्रेणी के अन्तर्गत जिला जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिला अधिकारी(प्रशासन) अमित कुमार द्वारा बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जनपद स्तर, ब्लाॅक स्तर ,वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन है। वार्ड/ग्राम स्तर पर गठित समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी है। समिति की बैठक के माध्यम से विभागीय योजनाओं जैसे-उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार किया जाता है एवं संदर्भित योजना में लाभार्थी का आवेदन कराया जाता है। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रम प्रवर्तन कार्यालय, मानव तस्करी सेल एवं थाने के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी के समन्वय से बाल श्रम अभियान एवं बाल तस्करी अभियान चलाया जाता है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आशीष बाजपेई, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी(अकबरपुर), सहायक श्रमायुक्त, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण अधिकारी/किशोर न्याय बोर्ड, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एण्टी ह्मूमेन ट्रैफिकिंग इकाई, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षाधिकारी, सेंटर मैनेजर वन स्टाॅप सेंटर, जिला मिशन समन्वयक, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें