कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायालय, माती के मुख्य गेट एवं न्यायालय परिसर में एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम एवं एंटी-सैबोटाज चेक टीम ने न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस बल ने पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ चेकिंग की।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए इस प्रकार के सुरक्षा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।












