जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

दूर-दराज से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जालौन। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, विकास कार्यों, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का स्थलीय परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें