प्रियंका हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्रियंका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को गिरदौं गांव निवासी प्रियंका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर चचेरे भाई रोहित उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
भोगनीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित उर्फ छोटू को गौराडांडा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह मृतका के कथित चाल-चलन को लेकर नाराज था। इसी कारण उसने बहाने से प्रियंका को अपने घर बुलाया और कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें