दिवंगत शिक्षक की पत्नी ने दान किया वाटर कूलर

 

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने पहुंचाई थी 50 लाख रुपये की मदद

शिक्षक स्व. गिरीश कटियार भी थे समूह में शामिल

म्रतक शिक्षक की याद में बीआरसी में भेंट किया वाटर कूलर

गिरीश कटियार हमारे दिलों में रहेंगे ज़िंदा-अजब सिंह

रसूलाबाद, कानपुर देहात | टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश द्वारा दिवंगत शिक्षक स्व. गिरीश कुमार कटियार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरिगौ विकासखंड रसूलाबाद की स्मृति में ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह की उपस्थिति में एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
साथी शिक्षकों ने कहा कि दिवंगत शिक्षक की स्मृति में लगाया गया यह वाटर कूलर बीआरसी पर आने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए शीतल पेयजल की स्थायी सुविधा उपलब्ध कराएगा और उनकी सेवा भावना का प्रतीक बना रहेगा।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश ने अपने सेवा एवं सहयोग के संकल्प को निभाते हुए शिक्षक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहयोग संगठन की सामूहिक एकजुटता, मानवीय संवेदनाओं और शिक्षक परिवार के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, टीचर्स सेल्फ केयर टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने तथा शिक्षक समाज में सहयोग और सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दिवंगत शिक्षक गिरीश कुमार की धर्मपत्नी शोभा सचान द्वारा वाटर कूलर भेंट किए जाने की शिक्षकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम का प्रत्येक पदाधिकारी दान का एक महायज्ञ कर रहा है और उनके द्वारा और तमाम शिक्षक साथियों के द्वारा दी जाने वाली दान रूपी आहुति दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। जो वास्तव में उनके अंधेरे जीवन में प्रकाश लाने का कार्य कर रही है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। एबीएसए अजब सिंह ने विनीत कुमार मिश्र की भूरि–भूरि प्रशंसा की और कहा कि आपकी पूरी TSCT टीम के द्वारा किया जा रहा दान रूपी यह कार्य जनपद कम में सदैव याद किया जाएगा और दान की एक मिशाल बनेगी, आज के इस कार्यक्रम में टीचर सेल्फ केयर टीम कानपुर देहात के जिला सहसंयोजक विष्णु कुमार मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार पटेल, पीयूष अवस्थी, अक्षय त्रिपाठी, प्रशांत सिंह,अनिरुद्ध सिंह,अजय चंदेल,अख्तर हुसैन, धीरज, विपिन कुमार, इंद्र कुमार, अर्चना मिश्रा, वंदना उपाध्याय, आदित्य कुमार, नीरज कुमार, कुलदीप यादव, दिवंगत शिक्षक साथी गिरीश कुमार की धर्मपत्नी शोभा सचान उनके भाई अवधेश कटियार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें