कालपी जालौन – बुधवार के दिन एक ग्राम में मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित भाई ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
ग्राम निवाड़ी निवासी राकेश पुत्र लालता प्रसाद ने कोतवाली कालपी में मौजूद पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सुबह मेरे भाई रामपाल पुत्र लालता प्रसाद राहुल पुत्र रामपाल समेत पिता पुत्रों ने मुझे तथा मेरी साली जानकी देवी को गाली गलौज कर मारपीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना के बाबत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हमलावर पिता पुत्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली कालपी पुलिस को करवाई हेतु किया घटना के बाबत कालपी पुलिस ने घायलों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













