चैन छीनने की घटना पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – 19 दिन पूर्व शाम को बाजार में आई हुई महिला की अज्ञात चोरों के द्वारा चैन छीनने की घटना को लेकर पीड़ित पति की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म धारा 304 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेखाकार एवं सदर बाजार निवासी अर्जुन प्रसाद मौर्य ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 26 जून शाम को मैं तथा मेरी पत्नी बाजार में गए थे वहीं पर सब्जी खरीदने के उपरांत बाइक के पास जा रहे थे तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने आकर मेरी पत्नी की सोने की चैन छीन कर भागने में सफल हुए घटना में कई जगह खोजबीन की फिर भी मेरी चैन नहीं मिल सकी पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर छीनी गई चैन को उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें