कानपुर देहात। किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा कृषक हित में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जुलाई माह के तृतीय बुधवार दिनांक 15.07.2026 को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में मध्यान्हः 12ः00 बजे सें मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सम्बन्धित समस्त अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन (अराज0) के मण्डल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद के साथ-साथ जनपद के 55 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात हरीशंकर भार्गव द्वारा किसान दिवस में आये अधिकारियों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों का औपचारिक स्वागत करते हुए किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त कृषक भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री,फैमिली आईडी अनिवार्य रुप से करा ले अन्यथा विभागों सें चलने वाली योजनाओं का लाभ नही मिल पायेगा,साथ ही अवगत कराना है कि एल नीनो (म्स छप॰व) के कारण मानसून में बारिश कम होगी, तो किसान भाइयों से अनुरोध है कि वो कम पानी वाली दलहनी/तिलहनी फसलों की बुवाई करें।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आप बागवानी मिशन योजनान्तर्गत का लाभ उठा कर फलों के बाग व सब्जियों की खेती कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी द्वारा ड्रिप इरीगेशन एवं स्प्रिंक्लर से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
जिला कृषि अधिकारी के द्वारा धरती माता बचाव अभियान की जाकारी दी गयी, खरीफ में खाद बीज की उपलब्धता के बारे में बताया एवं यह भी अवगत कराया गया कि खाद जनपद में पर्याप्त है।
कृषि वैज्ञानिक डा0 खलील खान द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण कराने से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुऐ नमूना हेतु मिटटी लेने की विधि बताई गई, उनके द्वारा मृदा में सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपयोगिता एवम हरी खाद के उपयोग से होने वाले लाभों के सम्बंध में जानकारी प्रदान कि गई एवं खरीफ सीजन में होने वाले कीट रोग से बचाव की जानकरी दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए, कृत कार्यवाही से शिकायतकर्ता किसान को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने हेतु अनकेा योजनाऐं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है, साथ ही किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यो को करे, जिससे उनकी लागत में कमी आयेगी, उनके द्वारा जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं नगदी फसलों का उत्पादन करने हेतु किसानों को जागरूक किया गयां तथा अपेक्षा की गयी कि कृषक भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। ताकि योजनाओं का लाभ लेने में कोई बाधा न आये।
अंत में अध्यक्ष की अनुमति से धन्यवाद ज्ञापित कर किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।













