पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर देहात द्वारा सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 (Selection Test 2027) हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय प्राचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
पात्रता की शर्तें के अनुसार अभ्यर्थी जनपद कानपुर देहात का वास्तविक निवासी हो तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए तथा उसने कक्षा 3, 4 एवं 5 की पढ़ाई पूर्ण शैक्षणिक सत्र के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय में सह-शिक्षा आधारित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध है, जिसमें बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास हैं। विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त माइग्रेशन योजना के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एनएसएस जैसी गतिविधियों का भी लाभ विद्यार्थियों को मिलता है।
ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 8127869595, 9808636559 एवं 9131235057 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें