कालपी (जालौन) हाईवे सड़क में बीती रात 45 वर्षीय दीनू पुत्र राकेश निवासी जनपद कानपुर देहात कस्बा मूसानगर ट्रक को गुरुवार की रात चलाकर हाईवे में चल रहा था वहीं से विपरीत दिशा से आए हुए ट्रक से दोनों में टक्कर हो गई जिससे उक्त ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने घायल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने घायल चालक की जांच की जांच दौरान स्थिति सही नहीं पाये जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













