शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार ने लापरवाही की ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा- अवनीश कुमार

कालपी (जालौन) समाधान दिवस पर नामित अधिकारी वीडियो कदौरा के अनुपस्थित रहने पर तथा दिवस में कभी न आने पर मौजूद फरियादियों में गुस्सा फूटा वही आक्रोशित फरियादियों का गुस्सा शांत करा कर दिवस की अध्यक्षता कानून इंस्पेक्टर एवं राजस्व निरीक्षक एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में कुशल तरीके से दिवस आयोजित किया गया मौके में चार फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई दिवस पर तत्काल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी अतिथि ग्रह में आयोजित दिवस पर अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने मौजूद राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व लेखपालों से कड़े शब्दों में कहा कि फरियादियों के द्वारा जो राजस्व संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई है उन शिकायतों को तत्काल मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें शिकायत निस्तारण में किसी भी अधिकारी ने अनदेखी की तो खैर नहीं होगी दिवस में ग्राम छौक निवासनी श्यामा देवी ने शिकायत देते हुए अवगत कराया कि विपक्षी मेरे मकान के सामने पड़े प्लाट पर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण कर रहा है निर्माण को रोके जाने की मांग की शाहजहांपुर निवासी रामकेश पुत्र देव सिंह ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि विपक्षी आए दिन गाली गलौज झगड़ा करने पर आमादा रहता है उपरोक्त विपक्षी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की आदि चार फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा सुना कर शिकायतों के निस्तारण किए जाने की गुहार लगायी मौके में राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक राजेंद्र बाबू सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में राहुल कुमार विभा विनय सिंह आदर्श सिंह गौतम आकाश राजकमल लोग उपस्थित थे पालिका विद्युत जल संस्थान आदि विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें