कानपुर देहात में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 249 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। यातायात पुलिस, थाना पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 249 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं से 19 लाख 19 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें