कानपुर देहात में बालश्रम के खिलाफ अभियान, 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू

कानपुर देहात। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे बाल बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर 22 प्रतिष्ठानों की जांच की और 4 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराकर रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू किए गए बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों और आम लोगों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181, 1076, 1090 और 108 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने नागरिकों से ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस को देने की अपील की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें