मोहर्रम को लेकर अकबरपुर में डीआईजी और एसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

कानपुर देहात। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजिया जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इसके बाद चौकी कस्बा अकबरपुर का निरीक्षण कर अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें