कानपुर देहात में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मोहर्रम का पर्व

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में  मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। पर्व को लेकर संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों और जुलूस स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे।
ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, क्यूआरटी, डायल-112 और मोबाइल पुलिस टीमों के माध्यम से पूरे जनपद में सतत निगरानी रखी गई। सभी ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुए तथा कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रभावी पुलिस व्यवस्था के चलते पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था सामान्य रही और मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें