कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने बीएनएस के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुरजीत को गिरफ्तार किया। वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त जामील को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस का अभियान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जारी है।













