ताजिया जुलूस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त तथा मोहर्रम की मजलिसों में कर्बला के शहीदों को किया गया याद शुक्रवार को शाम के समय ताजिया सुपुर्द खाक किये

कालपी (जालौन) कड़ी सुरक्षा के चलते मोहर्रम पर्व में अकीदत मन्दो एवं मेहमानों ने अपने निर्धारित समय में विभिन्न मोहल्ले में ताजिया जुलूस निकालकर पर्व बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा बराबर लेते रहे।
गुरुवार की रात उप जिलाधिकारी अमित शेखर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उप निरीक्षक ओंकार सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक रामजीलाल उप निरीक्षक दयाशंकर यादव उप निरीक्षक शीलेश कुमार रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल महिला उप निरीक्षक ममतेश कुमारी एवं जिला मुख्यालय उरई से आए हुए इंस्पेक्टर अजीत सिंह आदि पुलिस बल के साथ मिर्जा मंडी राम चबूतरा हरीगंज रावगंज सदर बाजार भट्टीपुरा आदि मोहल्ले में ताजिया का जुलूस निकालकर छड़ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसके उपरांत शुक्रवार को पर्व बड़े धूमधाम के साथ मना कर श्री दरवाजा की रास्ता में एकत्र होकर ढोल नगाड़ों से जमकर ताजिया कुशल तरीके से संपादित हुए इसके उपरांत कर्बला मैदान में ले जाकर ताजियों को सुपुर्द एवं खाक किये मौजूद लोगों ने अपनी अपनी मजारों में पहुंचकर फूल चढ़ाकर माथा टेक कर नमन किया इसके उपरांत कर्बला में आयोजित मेले में पहुंचकर आनंद लेकर आनंदमई हुए ताजिया कार्यक्रम में पूर्व की भांति पुलिस जवान तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था की कवायत कर रहे थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें