उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान कोचिंग सेंटर एवं किलकारी अस्पताल में कमियां पाए जाने पर ठीक करने के दिए निर्देश

कालपी (जालौन) बीते दिनों लखनऊ में कोचिंग सेंटर आग की घटना को लेकर डीएम राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अमित शेखर सीओ राजेश कमल तहसीलदार अनुभव तिवारी पालिका आर आई अजीत सिंह यादव आदि टीम के साथ टरननगंज स्थित आईसीएल कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में अचानक पहुंचकर केंद्र में मौजूद संचालक संदीप शर्मा मौजूद में अधिकारियों के द्वारा चारों तरफ केंद्र में भ्रमण कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया इतना भी नहीं छात्रों के बैठने एवं अग्निकांड की सुरक्षा की दृष्टि से सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा वही कमी पाई जाने पर व्यवस्थाओं को ठीक करने के कड़े निर्देश दिए इसी क्रम में किलकारी अस्पताल में अचानक पहुंचकर अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान जो कमियां पाई गई उन कमियों को ठीक करने तथा सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए उन्होंने बताया अकस्माक घटनाओं को न होने के लिए निरीक्षण दौरान सारी व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं जहां-जहां व्यवस्थाएं में कमियां पाई गई है उन कमियों को ठीक करने का फरमान दिया गया है चेकिंग अभियान अनवरत बराबर चलता रहेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें